Rohit Sharma इंडिया पहुँचे, श्रीलंका क्यों नहीं?




Rohit Sharma (रोहित शर्मा) भैया नज़र आये। मुंबई (Mumbai) के एयरपोर्ट पर। पत्नी और बच्ची की साथ। आँखों पर काला चश्मा। कोशिश ये कि लोग उन्हें ना ही पहचाने तो ठीक है। और शायद हुआ भी यह ही। भीड़ ने उन्हें घेरने की कोशिश नहीं की। पर तनिक एक बात समझाओ Rohit Sharma (रोहित शर्मा) भैया। आप को तो श्रीलंका (Sri Lanka) में होना चाहिए था ना भैया। तो इंडिया (INDIA) में क्या कर रहे हो। T20 में नहीं हो, पर ODI के कप्तान तो हो। जाकर वहाँ देखो की नये लड़के क्या कर रहे हैं। Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) के साथ अपनी सेटिंग वैसी ही करो जैसी Rahul Dravid (राहुल द्रविड़) के साथ थी। पर आप को देख कर यहीं लगता है कि आप पहले मैच, जो दो अगस्त को शुरू होगा, उसके एक आध दिन पहले ही पहुँचोगे। Virat Kohli (विराट कोहली) भैया का तो ख़ैर कोई अता पता नहीं हैं। सभी की मंशा है कि देखें कि आप दोनों Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) के साथ मज़े में रहते हैं या नहीं। ज़रूरी है कि Rohit Sharma (रोहित शर्मा) आप जल्दी श्रीलंका (Sri Lanka) पहुँचे और टीम की बागडोर संभले। इन तीन मैचों के बाद सीधे ODI की Champions Trophy (चैंपियन्स ट्रॉफ़ी) ही होगी। बीच में और अभ्यास के मैच नहीं मिलेंगे।